वरिष्ठ अधिवक्ता सूरज पाल चित्तौड़ के निधन पर बार एसोसिएशन ने जताया शोक,

शोकसभा में अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना।
एटा। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा के सम्मानित सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सूरज पाल चित्तौड़ के आकस्मिक निधन पर बार एसोसिएशन की ओर से शोकसभा आयोजित की गई। उनके निधन की खबर से अधिवक्ता समाज में शोक की लहर दौड़ गई।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा और महासचिव राजीव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित शोकसभा में अधिवक्ताओं ने दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उपस्थित अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।
शोकसभा में दिनेश चंद्र यादव, ओमपाल सिंह, संजय उपाध्याय, प्रदीप भारद्वाज, अजीत चौहान, अभिषेक पाराशर, अभिषेक शर्मा, लोकेंद्र बाबू, जितेंद्र कुमार वर्मा, अरुण सोलंकी, अंकुर चौहान, देवेंद्र कुमार लोधी, संजय कुमार वर्मा, सुरेश चंद्र वर्मा, आदित्य कुशवाह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।




