Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के सहायक प्रबंधक संजय आर्या 39 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त*

*यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के सहायक प्रबंधक संजय आर्या 39 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त*कानपुर। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के परेड स्थित मंडलीय कार्यालय प्रथम में पदस्थ सहायक प्रबंधक संजय आर्या 39 वर्ष की लंबी व समर्पित सेवा के बाद 30 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में एक भावुक एवं भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ मंडलीय प्रबंधक अर्पित लूथरा ने संजय आर्या के कार्यकाल की सराहना करते हुए बताया कि उन्होंने 27 नवंबर 1987 को कंपनी में सहायक के पद से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अपनी योग्यता और लगन के बल पर वे निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहे। वर्ष 1996 में पदोन्नत होकर वे वरिष्ठ सहायक के रूप में हरिद्वार पहुंचे। इसके बाद 2010 में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत होकर मंडलीय कार्यालय प्रथम, कानपुर आए। सितंबर 2022 में शाखा कार्यालय संख्या-2 में अपनी सेवाएं देने के उपरांत वे पुनः मंडलीय कार्यालय प्रथम से सेवानिवृत्त हुए। श्री लूथरा ने कहा कि संजय आर्या को जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई, उसे उन्होंने पूरी ईमानदारी और कुशलता से निभाया। उन्होंने संजय जी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि उनके लिए कंपनी के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे।समारोह का सफल संचालन सहायक प्रबंधक बृजकिशोर द्वारा किया गया। उन्होंने संजय आर्या की सामाजिक उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि दिव्यांगजनों के हितार्थ दिए गए उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए उत्तर प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल विष्णुकांत शास्त्री द्वारा 3 दिसंबर 2001 को राजभवन में उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया था, जो कंपनी के लिए भी गौरव का विषय रहा। इसके अतिरिक्त वर्ष 2014-2015 में उन्हें जनरल मैनेजर (फाइनेंस) वी. ई. कैमल द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।अपने विदाई भाषण में संजय आर्या भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, “मैंने लगभग 39 वर्ष इस कंपनी को दिए हैं। यह कंपनी केवल मेरा कार्यस्थल नहीं, बल्कि मेरा परिवार है, जिसे मैं जीवनभर नहीं भूल पाऊंगा।”इस अवसर पर कई अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में पंकज सक्सेना, सुनील खन्ना, मनोज विपिन, वी. पी. सिंह, राजकुमार, राजेश निगम, अरुण गुप्ता, विनय, किन्सु श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता सहित विभिन्न शाखाओं से आए अधिकारी, कर्मचारीगण एवं मंडलीय कार्यालय के कई अभिकर्ता (एजेंट्स) उपस्थित रहे।*राजेश निगम की खास रिपोर्ट*

Rajesh Nigam

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!