ब्रेकिंग न्यूज़
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन: स्व. मोतीराम अंडर-15 कैंप का दूसरा दिन

राजेश निगम की खास रिपोर्ट कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) द्वारा आयोजित स्व. मोतीराम (एडवोकेट) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। कानपुर साउथ मैदान पर आयोजित इस कैंप में प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों की फिटनेस, स्ट्रेचिंग, फील्डिंग और कैचिंग का बारीकी से आकलन किया। इस दौरान कोचों ने पिछले मैच में खिलाड़ियों द्वारा की गई गलतियों और कमियों को उजागर करते हुए उन्हें सुधारने के महत्वपूर्ण टिप्स व उपाय दिए, ताकि आगामी मुकाबलों में खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।*कानपुर से राजेश निगम की रिपोर्ट*




