चार वांछित आरोपियों पर 15-15 हजार का इनाम घोषित,

मिरहची के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने की पुरस्कार राशि घोषित
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के एक मामले में वांछित चल रहे चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने 15-15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि घोषित की है। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी लगातार फरार चल रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक योगेंद्र, धीरज, प्रेमशंकर और शिवम, सभी निवासी ग्राम बढ़ौली, थाना मिरहची, मुकदमा अपराध संख्या 163/2026 में वांछित हैं। इनके खिलाफ धारा 115(2), 117(2) और 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस का कहना है कि चारों आरोपियों ने अभी तक न्यायालय में आत्मसमर्पण भी नहीं किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसएसपी ने प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी कराने वाले व्यक्ति को 15 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।




