Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

लखनऊ में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ज़ोन -1 का अभियान, चारपहिया वाहनों से वसूला ₹10,500 जुर्माना

सड़कों पर अवैध कब्जे और बेतरतीब खड़े वाहनों से यातायात प्रभावित, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में कार्रवाई

लखनऊ। राजधानी में बढ़ती अतिक्रमण की समस्या और सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ नगर निगम ज़ोन -1 ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में टीम ने सात चारपहिया वाहनों से ₹10,500 जुर्माना वसूला।

अभियान नगर निगम मुख्यालय से नावेल्टी चौराहा, वाल्मीकि चौराहा, हरिओम मंदिर, निशात हॉस्पिटल, महापौर कैंप कार्यालय, पुराने एलडीए कार्यालय होते हुए दयानिधान पार्क तक चला।

अभियान में जोनल अधिकारी एवं कर अधीक्षक अनुराग उपाध्याय मौजूद रहे। सड़क किनारे अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से राहगीरों को होने वाली परेशानी को देखते हुए कार्रवाई की गई।

मनीष मिश्रा

राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!