Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

अंबिकापुर में अवैध होर्डिंग पर नगर निगम का शिकंजा, जेसीबी से हटाए गए बोर्ड

घड़ी चौक से गांधी चौक तक चला निगम का अभियान, दुकानदारों को दोबारा अवैध होर्डिंग न लगाने की दी

अंबिकापुर नगर निगम प्रशासन ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अवैध होर्डिंग और विज्ञापन बोर्ड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने घड़ी चौक से गांधी चौक तक अभियान चलाकर दुकानों के बाहर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग को हटाया।
नगर निगम प्रशासन के मुताबिक दुकानों के बाहर सड़क और फुटपाथ के आसपास लगाए गए अवैध होर्डिंग के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध होर्डिंग को हटाया।
कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट समझाइश दी कि भविष्य में बिना अनुमति दुकान के बाहर अवैध रूप से होर्डिंग या विज्ञापन बोर्ड न लगाए जाएं। नियमों का उल्लंघन करने पर आगे भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
यह कार्रवाई नगर निगम कमिश्नर एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। निगम प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण एवं अवैध विज्ञापन से मुक्त रखने के लिए अभियान जारी रखने के संकेत दिए हैं।

UP News Bureau

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!