Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

पुलिस लाइन में श्रद्धा से पूजे भगवान विश्वकर्मा,

विश्वकर्मा जयंती पर परिवहन शाखा और क्वार्टर गार्ड में हुआ विधि-विधान से पूजन, तकनीकी संसाधनों के सुरक्षित संचालन की कामना।

एटा। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन परिसर स्थित परिवहन शाखा और क्वार्टर गार्ड में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह ने पूजन कर दीप प्रज्वलित किया और पुलिस विभाग के वाहनों, तकनीकी संसाधनों व उपकरणों के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन की कामना की।

सीओ सदर ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण, शिल्प और तकनीकी कौशल के प्रतीक माने जाते हैं। आधुनिक तकनीक और संसाधन पुलिस विभाग के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन पुलिसकर्मियों को तकनीकी दक्षता के साथ कर्तव्यों के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम, परिवहन शाखा के उपनिरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। एटा पुलिस परिवार की ओर से जनपदवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी गईं।

भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना करते सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाह।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!