Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक,

112, 1090 और 181 हेल्पलाइन के इस्तेमाल की दी जानकारी, साइबर सुरक्षा के बताए उपाय

एटा। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जि. के निर्देशन में पुलिस टीमों ने गांवों, कस्बों, मोहल्लों, बाजारों, चौराहों, शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया।
अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ आपात स्थिति में 112, वुमेन पावर लाइन 1090 और महिला हेल्पलाइन 181 के उपयोग की जानकारी दी।
महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए साइबर सेफ्टी के उपाय बताए गए। साथ ही आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं और उनकी प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।
पुलिस टीमों ने घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न के विरुद्ध महिलाओं को उपलब्ध कानूनी संरक्षण के बारे में बताया। एटा पुलिस ने नागरिकों से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण में सहयोग करने की अपील की।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!