Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

शाहजहांपुर: 18.59 करोड़ की लागत से बन रहा परशुराम मंदिर, डीएम का निर्देश- 30 नवंबर तक पूरा करें निर्माण कार्य

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एसपी के साथ किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में भगवान परशुराम मंदिर, परशुरामपुरी के समेकित पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के साथ पहुंचे डीएम ने निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

भगवान परशुराम मंदिर के समेकित पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण की परियोजना की कुल लागत 18.59 करोड़ रुपये है। इसके सापेक्ष कार्यदायी संस्था को अब तक 13.705 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना के तहत कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया और उनकी प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण में सत्संग भवन में फॉल सीलिंग और फायर संबंधी कार्य प्रगति पर मिले। भवन की दीवारों पर स्टोन क्लैडिंग का काम भी कराया जा रहा था। इसके अलावा डीएम ने मुख्य मंदिर के आसपास बन रही रिटेनिंग वॉल और कॉलम निर्माण की प्रगति का भी अवलोकन किया।

दिन-रात काम कर 30 नवंबर तक पूरा करें निर्माण

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सत्संग भवन, अन्य निर्माणाधीन भवनों और मुख्य मंदिर के आसपास चल रहे कार्यों में दिन-रात तेजी लाई जाए। उन्होंने 30 नवंबर तक निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि पूर्ण हो चुके कार्यों को आंशिक रूप से हैंडओवर किया जा सके।

डीएम ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने के साथ निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारी और संबंधित कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

Sanjay Srivastva
Sanjay Srivastva (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!