Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

सीओ सदर ने किया पिलुआ थाने का त्रैमासिक निरीक्षण,

अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार और महिला सहायता डेस्क की व्यवस्था परखी।

एटा। क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह ने शुक्रवार को थाना पिलुआ का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर से लेकर अभिलेखों और विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, मैस, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला सहायता डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस कार्यालय और कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा आगंतुक रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, रजिस्टर संख्या-04 व 08, मिशन शक्ति काउंसलिंग रजिस्टर और कार्य वितरण रजिस्टर भी देखे गए।
सीओ ने थाना परिसर और शौचालयों में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने महिला सहायता डेस्क पर आने वाली शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतने तथा मिशन शक्ति के तहत संचालित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। अभिलेखों को व्यवस्थित और अद्यतन रखने के लिए भी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!