Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

अवैध खनन पर जिलाधिकारी एटा की सख्ती,

ट्रैक्टर-लोडर संचालक पर दो लाख का जुर्माना।

एटा। बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति साधारण मिट्टी का खनन और परिवहन करने पर जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली के निर्देश पर कार्रवाई की गई। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मिट्टी का अवैध खनन-परिवहन करते ट्रैक्टर-लोडर को पकड़ा था।
जांच में वाहन संख्या UP 82 AQ 7656 से अवैध खनन एवं परिवहन की पुष्टि होने पर उत्तर प्रदेश उपखनिज (परिहार) नियमावली-2021 के नियम-3 और 58 के उल्लंघन में संबंधित वाहन स्वामी पर दो लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया। वाहन को अग्रिम आदेश तक कोतवाली देहात में रखा गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि बिना अनुमति खनन और उपखनिजों का अवैध परिवहन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को अवैध खनन पर लगातार निगरानी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!