Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

परिवार टूटने से बचा, काउंसलिंग के बाद साथ रहने को राजी हुए दंपती,

परिवार परामर्श केंद्र में समझाइश के बाद दूर हुए आपसी मतभेद।

एटा। परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलिंग से आपसी मतभेद के कारण टूटने की कगार पर पहुंचा एक परिवार फिर से साथ रहने को राजी हो गया। शुक्रवार को महिला थाना परिसर स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई।
प्रकरण में प्रथम पक्ष प्रीति पुत्री बालेश्वर निवासी लालपुर, थाना एलाऊ, जनपद मैनपुरी और द्वितीय पक्ष अंशुल पुत्र दाताराम निवासी सुल्तानपुर, थाना जैथरा, जनपद एटा के बीच आपसी मतभेद को लेकर पत्रावली चल रही थी।
परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को समझाया गया। काउंसलिंग के दौरान दोनों ने अपनी पिछली गलतियों को स्वीकार किया और आपसी सहमति से साथ रहने के लिए तैयार हो गए।
बैठक में काउंसलर खुशबू शर्मा, डॉ. मुकुल देव, प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती, महिला हेड कांस्टेबल प्रीती शर्मा और कांस्टेबल रजनी रानी मौजूद रहीं।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!