Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

उत्तम क्षमा धर्म के साथ दशलक्षण पर्व का शुभारंभ,

दिगंबर जैन मंदिर में जिनाभिषेक और शांतिधारा, शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम।

अवागढ़/एटा। नगर में बुधवार को जैन धर्म के शाश्वत पर्वाधिराज दशलक्षण पर्व का श्रद्धा और भक्ति के साथ शुभारंभ हुआ। श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में मूलनायक पुष्पदंतनाथ भगवान का जिनाभिषेक किया गया। प्रथम अभिषेक विकास जैन शास्त्री व ललितपुर परिवार ने किया। इसके बाद पारस जैन परिवार ने शांतिधारा कराई।
श्रद्धालुओं ने उत्तम क्षमा धर्म की पूजा-अर्चना की। पंडित विकास जैन शास्त्री और तरुण जैन ने उत्तम क्षमा धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। शाम को जिनेंद्र देव की आरती के बाद ‘पासिंग द बॉल’ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!