Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

आवारा कुत्तों का आतंक, चार लोगों पर हमला,

90 वर्षीय बुजुर्ग से लेकर तीन साल की मासूम तक को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत।

एटा। जिले के अलग-अलग गांवों में आवारा कुत्तों के हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीते दिनों चार लोगों को कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। इनमें 90 वर्षीय बुजुर्ग श्रीपाल, तीन वर्षीय मासूम आया, छह वर्षीय नायरा और 32 वर्षीय राहुल शामिल हैं।
लगातार हो रहे कुत्तों के हमलों से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि गांवों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और बच्चे व बुजुर्ग विशेष रूप से असुरक्षित हैं। कई ग्रामीणों को अब घर से बाहर निकलने में भी डर सताने लगा है।
ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभाग से आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामले थाना मिरहची क्षेत्र के भूरिगमा तथा कोतवाली देहात क्षेत्र के लालगढ़ी और नंदगांव से जुड़े बताए गए हैं।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!