Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

राधा अष्टमी पर निकली राधा-कृष्ण की भव्य शोभायात्रा,

हनुमानगढ़ी पर हवन-यज्ञ के बाद निकली शोभायात्रा, जगह-जगह श्रद्धालुओं ने उतारी आरती।

अवागढ़/एटा। राधा अष्टमी के पर्व पर शनिवार को यादव समाज की ओर से नगर में राधा-कृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले श्रीकृष्ण सेवा समिति की ओर से हनुमानगढ़ी पर हवन-यज्ञ और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कराए गए।
शाम करीब तीन बजे जलेसर रोड स्थित थाना परिसर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इसमें एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा विकासखंड कार्यालय, सब्जी मंडी, मेन बाजार, अखाड़ा चौराहा और एटा रोड होते हुए यादव नगर स्थित लाडली गेस्ट हाउस पहुंची।
बैंड-बाजों की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने राधारानी और भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी और पूजा-अर्चना की। लाडली गेस्ट हाउस पर देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान यादव समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में मेला कमेटी अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव मुन्ना भैया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लालकांत यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हीरेश यादव, जिला पंचायत सदस्य शिशुपाल सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख सिकंदराराऊ बंटी यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनजीत यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!