Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
22 घंटे की बारिश में ढही 100 फीट लंबी दीवार, ।

मलबे में दबकर गाय की मौत।
अलीगंज/एटा। लगातार करीब 22 घंटे से हो रही बारिश के बाद अमोघपुर गांव में करीब 100 फीट लंबी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर पड़ोसी राहुल की गाय की मौत हो गई। हादसे में एक मोटरसाइकिल और साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
दीवार गिरने की सूचना मिलते ही एसआई जयवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से मलबा हटवाकर गाय को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
घटना की जानकारी मिलने पर अलीगंज एसडीएम ने संबंधित टीम को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की टीम क्षति का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी।
Related
Tags
breaking news




