गाँव का विकास, प्रधान का हिसाब: धमरजा में सड़क, पानी और आवास के विकास कार्यों पर प्रधान बैजनाथ मौर्या से खास बातचीत

संत कबीर नगर के धमरजा में विकास की जमीनी पड़ताल, प्रधान ने गिनाए विकास कार्य; ग्रामीणों ने भी दी प्रतिक्रिया
संत कबीर नगर। गाँवों में विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक कितना पहुँच रहा है, इसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल की टीम लगातार गाँव-गाँव पहुँच रही है।
इसी क्रम में “गाँव-देहात की कहानी, प्रधान व जनप्रतिनिधियों की जुबानी” अभियान के तहत टीम संत कबीर नगर के खलीलाबाद ब्लॉक की ग्राम सभा धमरजा पहुँची। यहाँ ग्राम प्रधान बैजनाथ मौर्या से गाँव में कराए गए विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं को लेकर बातचीत की गई।
बातचीत के दौरान ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम सभा में सड़क, पेयजल और आवास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य कराए गए हैं। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन, आवास, पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्राम प्रधान ने यह भी बताया कि ग्राम सभा में अभी कुछ विकास कार्य शेष हैं। इन कार्यों को पूरा कराने के लिए शासन और प्रशासन से आवश्यक सहयोग की जरूरत है।
इस दौरान गाँव की प्रमुख समस्याओं और आने वाले समय में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर भी ग्राम प्रधान ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और शेष कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास रहेगा।
वहीं, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल की टीम ने ग्रामीणों से भी बातचीत कर विकास कार्यों को लेकर उनकी राय जानी। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों पर अपनी प्रतिक्रिया दी और साथ ही गाँव की मौजूदा समस्याओं से भी अवगत कराया।
अब देखने वाली बात होगी कि ग्राम सभा में जो विकास कार्य अभी शेष हैं, उन्हें कब तक पूरा कराया जाता है और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक किस स्तर तक पहुँचता है।
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल की यह ग्राउंड रिपोर्ट गाँव के विकास की जमीनी तस्वीर सामने लाने का एक प्रयास है।






