Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में 10 अक्टूबर तक कराएं पांच विद्यार्थियों के नामांकन,

शेष विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को डीआईओएस व बीएसए ने दिए निर्देश।

फिरोजाबाद। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार, राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान और स्टार्टअप इंडिया के तत्वावधान में संचालित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत जिले में विद्यार्थियों के नामांकन कराए जा रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पांडेय ने शेष विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि कक्षा छह से 12 तक के पांच विद्यार्थियों का अनिवार्य रूप से नामांकन कराया जाए।
उन्होंने बताया कि कक्षा 11 और 12 के विज्ञान वर्ग से अधिकतम दो विद्यार्थियों का नामांकन किया जा सकता है। वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने नामांकन से वंचित जूनियर हाईस्कूल एवं कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कक्षा छह से आठ तक के पांच विद्यार्थियों के नामांकन कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला सह नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि किसी भी बोर्ड के विद्यालय और बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक विद्यालय इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के पोर्टल पर अपनी स्कूल आईडी से लॉगिन कर विद्यार्थियों का नामांकन करा सकते हैं। नामांकन कराने वाले विद्यार्थियों के नाम से बैंक खाता होना आवश्यक है।
प्रथम स्तर पर जनपद स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनित प्रत्येक विद्यार्थी के खाते में भारत सरकार की ओर से 10 हजार रुपये भेजे जाएंगे। इस धनराशि से विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट तैयार कर प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा और नवाचार का प्रदर्शन करेंगे। पोर्टल पर नामांकन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!