Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

हाईवे पर रोडवेज बस रुकवाकर चालक से मारपीट,

बाइक सवारों ने बस के आगे बाइक लगाकर रोका रास्ता, यात्रियों में मची अफरा-तफरी।

एटा। एटा से कानपुर जा रही रोडवेज बस को कोतवाली देहात क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र के सामने बाइक सवार युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि बाइक सवारों ने चलती बस के आगे बाइक लगा दी और रास्ता रोककर बस में घुस गए। इसके बाद चालक के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
अचानक बस रुकने और चालक के साथ मारपीट होने से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। किसी तरह चालक बस को वहां से निकालकर मलावन क्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर ले गया। इसके बाद सैंथरी पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलने पर सैंथरी चौकी प्रभारी निश्चल सोलंकी ने कोबरा टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने चालक और यात्रियों से घटना के संबंध में पूछताछ की। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस बाइक सवार आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। NH-34 पर हुई इस घटना के बाद हाईवे पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!