Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

माखन चोरी की लीला ने मोहा मन, कृष्ण की बाल लीलाओं पर झूमे श्रद्धालु,

ऊंचाई पर रखी मटकी भी नहीं बचा पाईं गोपियां, ग्वाल-बालों संग कन्हैया ने चुराया माखन।

जैथरा/एटा। कस्बे में एक सप्ताह से चल रही श्रीकृष्ण लीला में रविवार रात माखन चोरी की लीला का मंचन किया गया। कन्हैया की बाल लीलाओं को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कलाकारों ने गोपियों और ग्वाल-बालों के संवाद तथा अभिनय से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

लीला में दिखाया गया कि गोपियां कन्हैया से माखन बचाने के लिए घरों में मटकी को सुरक्षित स्थानों पर रखने लगीं। कुछ गोपियों ने माखन की मटकी इतनी ऊंचाई पर रख दी, जहां बिना सीढ़ी के पहुंचना मुश्किल था। इसके बावजूद कन्हैया अपने ग्वाल-बालों के साथ एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर मटकी तक पहुंच गए और माखन चुरा लिया।

सुबह गोपियों को माखन चोरी होने की जानकारी हुई तो उन्होंने कन्हैया की शिकायत करने का प्रसंग प्रस्तुत किया। इस दौरान ‘रात श्याम सपने में आए, दहिया पी गए सरर…’ भजन पर महिलाओं और श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
इस मौके पर अध्यक्ष समोध गुप्ता, कार्यवाहक अध्यक्ष विपिन गुप्ता, सौवी गुप्ता, मंत्री अर्जुन गुप्ता, संयोजक शिव कुमार गुप्ता, महामंत्री आलोक गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष कुश गुप्ता, उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता (विराट), संयोजक मगन गुप्ता, व्यवस्थापक राहुल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!