Breaking News
गेस्ट हाउस से जनरेटर चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात,

रात के अंधेरे में जनरेटर लेकर फरार हुए चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश।
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में सहावर रोड स्थित लक्ष्मी गेस्ट हाउस ककेरा में चोरों ने रात के समय धावा बोलकर जनरेटर चोरी कर लिया। चोरी की पूरी वारदात गेस्ट हाउस में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।
CCTV फुटेज में चोर रात के अंधेरे में जनरेटर लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना की जानकारी होने के बाद गेस्ट हाउस संचालक की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
Related
Tags
breaking news




