Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

छह शराब की दुकानों पर छापा, संचालकों में मचा हड़कंप,

शराब की छह दुकानों पर एक साथ छापा, POS मशीन से स्टॉक तक खंगाला,
आबकारी, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की जांच, दिए जरूरी निर्देश।

अलीगंज/एटा। आबकारी विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को अलीगंज कस्बे में शराब की छह दुकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई की सूचना मिलते ही दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया।

क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक कुलदीप चौहान, अलीगंज सीओ राजेश सिंह और उपाधिकारी शशिशेखर के नेतृत्व में टीम ने डाक बंगले के पास स्थित शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकानों पर POS मशीन, स्टॉक रजिस्टर, लाइसेंस और बिक्री से संबंधित अभिलेखों की गहनता से जांच की।

जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकान संचालकों को नियमानुसार बिक्री करने और अभिलेख दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। टीम की कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

अलीगंज में शराब की दुकान की जांच करती संयुक्त टीम।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!