Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

जिलाबदर होने के बावजूद जिले में मिला अभियुक्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार,

निधौली कलां पुलिस ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दर्ज किया मुकदमा।

एटा। अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत निधौली कलां पुलिस ने जिलाबदर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर निर्धारित अवधि के लिए जनपद सीमा से बाहर रहने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन वह जिले में मौजूद मिला।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त रहीश पुत्र बजरूद्दीन निवासी मोहल्ला शेखान, कस्बा व थाना निधौली कलां है। पुलिस ने बताया कि जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ थाना निधौली कलां में मुकदमा अपराध संख्या 156/26, धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक वांछित, वारंटी और जिलाबदर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!