Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

सेंट जोसेफ विद्यालय समूह में दीपोत्सव की धूम, रंगोली से सजे परिसर

खुशियां बांटने से बढ़ती हैं खुशियां, डॉ. पुष्पलता अग्रवाल ने दिया प्रेम और सद्भाव का संदेश

तीन दशक से निभाई जा रही दीपोत्सव की परंपरा, बच्चों को स्वच्छ और हरित दीपावली मनाने का संकल्प

लखनऊ। सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की राजाजीपुरम, सीतापुर रोड और रुचि खंड सहित सभी शाखाओं में धनतेरस और दीपोत्सव का पर्व उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसरों में आकर्षक रंगोलियां सजाई गईं। लक्ष्मी-गणेश पूजन और हवन के साथ सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान विद्यालय परिवार के सदस्यों को मिठाइयां और उपहार वितरित किए गए।

🔴 खुशियां बांटने से ही त्योहार की सार्थकता

विद्यालय समूह की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता अग्रवाल ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और खुशियां बांटने का अवसर है। दूसरों के जीवन में खुशियों की रोशनी फैलाना ही इस पर्व की वास्तविक सार्थकता है। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को उपहार एवं मिठाइयां वितरित कर धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना की।

🔴 30 वर्षों से जीवंत है दीपोत्सव की परंपरा

विद्यालय समूह के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने बताया कि बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कारों और त्योहारों के महत्व से परिचित कराने के उद्देश्य से पिछले 30 वर्षों से विद्यालय में धनतेरस पर रंगोली और दीपमालिका सजाने की परंपरा निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ सामूहिकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी देते हैं।

अनिल अग्रवाल ने बच्चों से क्लीन एंड ग्रीन दीपावली मनाने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार की खुशियों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी जरूरी है। स्वच्छ और हरित लखनऊ बनाने में सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय समूह के संयुक्त निदेशक सृजन अग्रवाल ने भी विद्यालय परिवार को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसरों में उत्सव और उल्लास का माहौल रहा।

मनीष मिश्रा

राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!