Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

दिवाली पर भी गंदगी से बेहाल चिनहट, नगर निगम की सफाई व्यवस्था बेपटरी!

▪️ मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद छोटे कर्मचारियों पर गिरी गाज, बड़े अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल

▪️ जोन-4 में जेडएसओ पंकज शुक्ला और एसएफआई बाल गोविंद की निगरानी पर उठे सवाल

लखनऊ। दिवाली पर राजधानी को चमकाने के नगर निगम के दावे चिनहट प्रथम वार्ड में दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। जोन-4 के अंतर्गत सतरिख रोड स्थित शराब ठेका क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा है। नियमित सफाई के अभाव में लोगों को कूड़े और गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। सवाल है कि आखिर त्योहार पर भी नगर निगम की सफाई व्यवस्था क्यों बेपटरी है?

🔴 छोटे कर्मचारियों पर गाज, बड़े अधिकारी बेफिक्र!

कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद छोटे स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई की चर्चा रही, लेकिन बड़े अधिकारियों की जवाबदेही अब भी सवालों में है। आखिर सफाई व्यवस्था की निगरानी करने वाले अधिकारियों से जवाब कौन मांगेगा?

🔴 पंकज शुक्ला और बाल गोविंद की निगरानी पर सवाल

चिनहट प्रथम वार्ड के पार्षद अरुण राय हैं, जबकि सफाई व्यवस्था की निगरानी जेडएसओ पंकज शुक्ला और एसएफआई बाल गोविंद के जिम्मे है। बावजूद इसके सतरिख रोड पर गंदगी बनी हुई है। सवाल यह है कि जब त्योहार पर भी सफाई सुनिश्चित नहीं हो रही, तो सामान्य दिनों में क्या हाल होगा? क्या नगर निगम के बड़े अधिकारी सिर्फ बैठकों और निर्देशों तक सीमित हैं, या सड़कों पर भी सफाई नजर आएगी?

मनीष मिश्रा

राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!