मंडी समिति के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव,

सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव, मौत की वजह पर उठे सवाल
पमास गांव निवासी अनीश के रूप में हुई पहचान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में मंडी समिति के पास बुधवार को सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान पमास गांव निवासी अनीश के रूप में हुई है। युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
बताया गया है कि मृतक की पत्नी का बीपीएस अस्पताल में उपचार चल रहा है। ऐसे में युवक की मौत को लेकर परिजन और आसपास के लोगों में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।




