एटा में दिनदहाड़े अवैध खनन का आरोप, वीडियो बनाने पर पत्रकार को धमकाने का दावा,

कासगंज रोड पर लिप्टन चौकी के पास खनन के ट्रैक्टर दौड़ने का वीडियो सामने आया, मौके पर पहुंचे लोगों पर धमकी देने का आरोप।
एटा। जिले में अवैध खनन पर रोक के प्रशासनिक दावों के बीच कोतवाली देहात क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित लिप्टन चौकी के पास दिनदहाड़े खनन के ट्रैक्टर दौड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मौके की वीडियो रिकॉर्डिंग करने पर एक पत्रकार को धमकाया गया।
बताया गया कि वीडियो बनाए जाने की जानकारी के बाद काली स्कॉर्पियो और सफेद बोलेरो से करीब एक दर्जन लोग मौके पर पहुंचे। पत्रकार ने आरोप लगाया कि उसे वीडियो बनाने से रोकते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने का दावा किया जा रहा है।
मामला सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि प्रशासन के निर्देशों के बावजूद यदि क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है तो जिम्मेदार कौन है? पुलिस और खनन विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है, यह देखना होगा।





