Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

नहर में मिले देवर-भाभी के शव, नौ दिन बाद हुई शिनाख्त,

नदरई में 7 सितंबर को नहर में कूदने की बताई गई थी घटना, कुटेना पुल के पास मिले दोनों के शव।

एटा/मिरहची। थाना मिरहची क्षेत्र के कुटेना नहर पुल के पास बुधवार को नहर में महिला और पुरुष के शव तैरते मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ सदर संकल्प दीप कुशवाह ने बताया कि बीते सात सितंबर को कासगंज के नदरई क्षेत्र में एक देवर-भाभी के नहर में कूदने की घटना सामने आई थी। दोनों की तलाश की जा रही थी। बुधवार को कुटेना नहर पुल के पास महिला और पुरुष के शव मिलने के बाद उनकी शिनाख्त कर ली गई।
मृतका के प्रति पंकज कुमार ने बताया की मैं और मेरी पत्नी पानीपत रहते थे भाई ने फोन करके 10 दिन पहले मेरी पत्नी को बुलाया था उसके बाद क्या हुआ कुछ नहीं पता नहर के पास लोगों की सूचना पर जब पहुंचा तो पता चला कि सामान पैसे और जेवर रखे हैं। पंकज ने बताया की भाई ने बताया था कि उसको कुछ लोगों के द्वारा धमकी भी मिल रही है देख लेने की मेरे भाई के साथ कोई अप्रिय घटना हुई है। या इन दोनों ने आत्महत्या की है यह तो पुलिस जांच के द्वारा ही पता चलेगा।

सीओ के अनुसार मृतकों की पहचान कृष्णकांत और प्रियंका के रूप में हुई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!