Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

नवागत डीएम एम. अरुन्मोली ने संभाला कार्यभार,

कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर लंबित प्रकरणों की सूची मांगी।

एटा। नवागत जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर शासकीय कार्य शुरू किया। उन्होंने फौजदारी, न्याय, शस्त्र, भू-अर्जन, नजारत, संयुक्त कार्यालय और राजस्व अभिलेखागार समेत विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया।
डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी अनुभागों में लंबित प्रकरणों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक पटल पर पटल सहायक का नाम, आवंटित कार्य और मोबाइल नंबर अंकित करने को कहा।
उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को परिचय पत्र के साथ अपने पटल पर उपस्थित रहने तथा कार्यालयों में साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि शासकीय कार्यों में लापरवाही और अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं होगा। सभी कार्य समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!