Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

शाहजहांपुर: कचरा प्रबंधन के लिए बनेगा एमआरएफ सेंटर, डीएम ने सथरा धर्मपुर में देखी एक हेक्टेयर जमीन

डीएम बोले- अभिलेख और गाटे का सत्यापन पूरा कर जल्द शुरू करें आगे की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर (एमआरएफ) के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को उप जिलाधिकारी कलान प्रभात राय के साथ विकासखंड कलान के ग्राम सथरा धर्मपुर में एमआरएफ सेंटर के लिए चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने मौके पर प्रस्तावित सेंटर के लिए चिन्हित भूमि की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों से भूमि के अभिलेख, गाटे की सीमाओं, उपलब्ध क्षेत्रफल और निर्माण के लिए उसकी उपयुक्तता की जानकारी ली। एसडीएम कलान ने बताया कि एमआरएफ सेंटर के निर्माण के लिए गाटा संख्या 131 में करीब एक हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि चिन्हित भूमि के राजस्व अभिलेखों और मौके पर उपलब्ध भूमि का समुचित मिलान एवं सत्यापन कराया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी किसी भी तरह की विसंगति या विवाद की स्थिति निर्माण शुरू होने के बाद सामने न आए, इसके लिए सभी जरूरी जांच और औपचारिकताएं पहले ही पूरी कर ली जाएं।

कागजी कार्रवाई पूरी कर जल्द बढ़ाएं निर्माण की प्रक्रिया

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि संबंधी सभी आवश्यक औपचारिकताएं और जांच समय से पूरी कराते हुए एमआरएफ सेंटर के निर्माण के लिए अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि एमआरएफ सेंटर के संचालन से ठोस कचरे के उचित प्रबंधन, कचरे के पृथक्करण और पुनर्चक्रण को बढ़ावा मिलेगा। इससे क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परियोजना की कार्रवाई में अनावश्यक देरी न करने को कहा।

Sanjay Srivastva
Sanjay Srivastva (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!