Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

संत निरंकारी मिशन के सहयोग से लगा विशाल रक्तदान शिविर,

स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने उत्साह से किया रक्तदान, मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक टीम ने संभाली जिम्मेदारी।

एटा। सेवा संकल्प अभियान के तहत संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन, एटा के सहयोग से रविवार को निधौली रोड स्थित अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें संत निरंकारी मिशन के श्रद्धालुओं सहित अन्य स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, एटा के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह के निर्देशन और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. जुगेंद्र की देखरेख में जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदाताओं की आवश्यक चिकित्सकीय जांच के बाद सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया।
शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे। टीम ने रक्तदाताओं की जांच, मार्गदर्शन और रक्त संग्रहण प्रक्रिया में सहयोग किया।
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. जुगेंद्र ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने में नियमित स्वैच्छिक रक्तदान की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने रक्तदाताओं और आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का आभार जताया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने संत निरंकारी मिशन, रक्तदाताओं, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के सहयोग की सराहना की।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!