Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
जनगणना-2027 की तैयारियों पर आज होगी समीक्षा।

जनगणना की तैयारियों की समीक्षा करते अधिकारी।
एटा। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक होगी। बैठक दोपहर तीन बजे जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
जिला जनगणना अधिकारी चंद्र प्रकाश पाठक ने बताया कि बैठक में जनसंख्या गणना, कार्मिकों की नियुक्ति और अन्य तैयारियों की समीक्षा होगी। सभी तहसीलदार, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी और चार्ज अधिकारियों को अद्यतन सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Related
Tags
breaking news



