Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

रम्पुटा चुनाव में जेएलएन के दो शिक्षकों को मिली अहम जिम्मेदारी,

प्रो. राम सिंह संयुक्त सचिव निर्वाचित, डॉ. पुष्पेंद्र निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य बने

एटा। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ शिक्षक संघ (रम्पुटा) के चुनाव में जेएलएन डिग्री कॉलेज के दो शिक्षकों ने महत्वपूर्ण पदों पर जीत दर्ज की है। प्रो. राम सिंह संयुक्त सचिव (एटा, कासगंज व हाथरस जनपदों के लिए आरक्षित) पद पर निर्वाचित हुए हैं। वहीं, डॉ. पुष्पेंद्र को निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।
शनिवार को धर्म समाज महाविद्यालय, अलीगढ़ में रम्पुटा के नौ पदों के लिए चुनाव कराया गया। कुल 381 मतदाताओं में से 364 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देर शाम घोषित परिणाम में प्रो. ओमवीर सिंह अध्यक्ष और डॉ. विशाल यादव महामंत्री निर्वाचित हुए।
इसके अलावा डॉ. रामकृष्ण पांडेय उपाध्यक्ष, प्रो. शालिनी चौधरी उपाध्यक्ष (महिला), डॉ. देव प्रकाश उपाध्यक्ष (एटा, कासगंज व हाथरस के लिए आरक्षित), डॉ. डीके सिंह कोषाध्यक्ष और डॉ. रोहित मांगलिक संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए। संयुक्त सचिव (महिला) पद पर डॉ. शशि कुमारी ने जीत दर्ज की।
संयुक्त सचिव के आरक्षित पद पर जेएलएन डिग्री कॉलेज के प्रो. राम सिंह ने जीत हासिल की। वहीं, डॉ. पुष्पेंद्र के निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने से महाविद्यालय के शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
इसी चुनाव में महाविद्यालय के प्रो. रामअवध सिंह यादव एटा, कासगंज व हाथरस जनपदों के लिए आरक्षित उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी थे। उन्हें 115 मत प्राप्त हुए, हालांकि वह निर्वाचित नहीं हो सके।
दोनों शिक्षकों के रम्पुटा में निर्वाचित होने पर जेएलएन डिग्री कॉलेज के शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। नवनिर्वाचित संयुक्त सचिव प्रो. राम सिंह और कार्यकारिणी सदस्य डॉ. पुष्पेंद्र ने सभी शिक्षकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!