Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
BangladeshBreaking News

#एटा ब्रेकिंग :14 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,

मारहरा पुलिस की चेकिंग में पकड़े गए आरोपी, 2.10 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद।

एटा। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना मारहरा पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 14 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2.10 लाख रुपये बताई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने पूछताछ और शक के आधार पर रितिक पुत्र विनोद, गुलशन पुत्र विनोद और दीपू पुत्र साहब सिंह, निवासी मानपुर काशीराम कॉलोनी, थाना कोतवाली देहात, एटा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से गांजा बरामद होने पर थाना मारहरा में मु.अ.सं. 166/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आपराधिक इतिहास: पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। रितिक पर 10, गुलशन पर तीन और दीपू पर आठ मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इनमें लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं।

मारहरा पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्करी के आरोपी।

Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!