Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

रंगों से छात्र-छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,

सेवा संकल्प अभियान के तीसरे दिन पोस्टर प्रतियोगिता, डीएम और एसएसपी ने सराही विद्यार्थियों की प्रतिभा।

सिरसागंज/फिरोजाबाद। भारत सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तीसरे दिन शनिवार को श्री एमडी जैन इंटर कॉलेज में पोस्टर एवं चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12 तक के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन एवं प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में हुआ। जिलाधिकारी फिरोजाबाद संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने प्रतियोगिता का अवलोकन कर विद्यार्थियों की चित्रकारियों की सराहना की।
विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय सरोकारों को रंगों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, सामाजिक जागरूकता और सृजनात्मकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
जूनियर वर्ग में जोया ने प्रथम, रोशनी ने द्वितीय, कनक ने तृतीय, लवी ने चतुर्थ और काजल सक्सेना ने पंचम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में राजकुमारी प्रथम, गरिमा सक्सेना द्वितीय, सौम्या तृतीय, श्वेता चतुर्थ और पृथ्वी रानी पंचम स्थान पर रहीं। नेहा और श्वेता की रंगोली ने भी अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया।
विजेता छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन ने किया। प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन ने आभार जताया।
इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पांडेय, सोनवीर सिंह राठौर, कौशलेन्द्र मिश्रा, प्रशांत कुमार जैन, संदीप जैन, राजीव जैन, संजय कटारा, अंजय जैन, शैलेंद्र जैन, संतराम, नितिन कुमार जैन, परेश जैन, नितिन जैन, संदीप यादव, विशाल यादव, साधना मोडवेल समेत विद्यालय के शिक्षक एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!