Breaking News
डांस प्रतियोगिता में ओशी गुप्ता प्रथम कामाक्षी वार्ष्णेय दूसरे और आकाशी गर्ग तीसरे स्थान पर रहीं।

जलेसर/एटा। चिंता हरण सत्संग भवन में महाकाल सेवा समिति की ओर से चल रहे 12 दिवसीय गणेश महोत्सव के तहत बच्चों की डांस प्रतियोगिता आयोजित हुई। चार से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में ओशी गुप्ता ने प्रथम, कामाक्षी वार्ष्णेय ने द्वितीय और आकाशी गर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर तथा प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष शिवम वार्ष्णेय, कपिल देव वार्ष्णेय, संदीप वार्ष्णेय, हिमांशु गुप्ता, ऋतिक, मनीष पिंडारा, प्रदीप वार्ष्णेय, अर्पित बंसल, अमित वार्ष्णेय, नितिन गुप्ता और गौरव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
Related
Tags
breaking news




