Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

चोरी के सामान समेत युवक गिरफ्तार, दो टीवी और बैटरी बरामद,

कोतवाली नगर पुलिस की कार्रवाई, मुजीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

एटा। कोतवाली नगर पुलिस ने जनसहयोग से चोरी के सामान समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुजीम पुत्र नईम निवासी मारहरा दरवाजा, थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई। उसके कब्जे से दो एलसीडी टीवी और एक बैटरी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 455/2026 में धारा 305/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी के निर्देशन, एएसपी श्वेताभ पांडेय व एएसपी अपराध योगेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा सीओ सिटी कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में की गई।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!