Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

27 लाख के 155 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए,

साइबर सेल और सर्विलांस टीम की कार्रवाई, अब तक 1088 मोबाइल किए जा चुके हैं बरामद।

एटा। पुलिस ने साइबर सेल, सर्विलांस और जनपदीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 155 गुम मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 27 लाख रुपये है। कार्रवाई सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर की गई। एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। पुलिस के अनुसार अब तक अभियान के तहत 1088 गुम मोबाइल बरामद कर वापस किए जा चुके हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!