Breaking News
Amit Kumar (Special Correspondent)37 minutes agoLast Updated: September 27, 2026
दीवार गिरने से मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता।
0 Less than a minute

मृतक के परिजनों को सहायता राशि का चेक सौंपते विधायक।
अलीगंज/एटा। अतिवृष्टि के कारण दीवार गिरने की घटना में मृतक रामप्यारे के वारिसान को राज्य आपदा मोचक निधि से चार लाख रुपये की अनुमन्य सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने उपजिलाधिकारी डॉ. शशि शेखर और तहसीलदार संजय कुमार की मौजूदगी में मृतक के परिजनों को सहायता राशि का चेक सौंपा। इस दौरान प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया।
जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों के साथ क्षति का आकलन कर रही है। पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार तत्काल अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई जारी है।


Related
Tags
breaking news0 Less than a minute




