Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

मिशन शक्ति: महिलाओं को बताए सुरक्षा के अधिकार, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी,

बाजार, चौराहों और शिक्षण संस्थानों में पहुंचीं पुलिस की टीमें, साइबर अपराध से बचाव के टिप्स भी दिए।

एटा। मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को जनपदभर में पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में ग्राम, कस्बा, मोहल्लों, प्रमुख बाजारों, चौराहों, शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों पर अभियान चलाया गया।
पुलिस की मिशन शक्ति टीमों ने छात्राओं, बालिकाओं और महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

इस दौरान महिलाओं को आपात स्थिति में 112, वुमेन पावर लाइन 1090 और महिला हेल्पलाइन 181 का इस्तेमाल करने के बारे में बताया गया। टीमों ने साइबर अपराध से बचाव के लिए सावधानियां बरतने और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने के टिप्स भी दिए।

महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनके लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ उपलब्ध कानूनी संरक्षण के बारे में भी बताया गया। जागरूकता के लिए महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित किए गए।
पुलिस ने नागरिकों से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सहयोग करने की अपील की। ।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!