Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

सिंचाई के रुपये को लेकर विवाद, किसान पर लाठी-डंडों से हमला,

लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग का भी आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा; एक आरोपी गिरफ्तार

जैथरा (एटा)। थाना क्षेत्र के गांव सहोरी में सिंचाई के रुपये को लेकर विवाद ने मंगलवार सुबह हिंसक रूप ले लिया। खेत जोतने जा रहे किसान को गांव के ही चार लोगों ने रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से पीट दिया। पीड़ित ने हमलावरों पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सहोरी निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह ट्रैक्टर से खेत जोतने जा रहे थे। रास्ते में गांव के उदयभान, संतू, सचिन कुमार और सुमित ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि पहले गाली-गलौज की गई और इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी गई। इसी दौरान लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग भी की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पीड़ित के अनुसार, ट्रैक्टर से जुताई के दौरान सिंचाई के रुपये को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपियों ने हमला किया। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

थाना अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी सुमित पुत्र उदयभान को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से हमले में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक भी बरामद की गई है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!