Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

मोदी के जन्मदिन पर इचेश्वर महादेव मंदिर में हुआ हवन-यज्ञ,

विधायक संजीव दिवाकर की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना।

जलेसर/एटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को महाभारत कालीन इचेश्वर महादेव मंदिर, पटना पक्षी विहार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन-यज्ञ किया। विधायक संजीव दिवाकर की अगुवाई में हुए धार्मिक अनुष्ठान में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।

विधायक संजीव दिवाकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब, मजदूर, किसान और व्यापारी सहित समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन पर सेवा से संकल्प और संकल्प से राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ देश को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।

इस दौरान बीएल कुशवाह, शीलेश गौतम, राजेश कुमार सरानी, रामजी लाल राजपूत, पवन पचौरी, दिलीप वार्ष्णेय, अजीत प्रताप सिंह, सीलेनदर राजपूत, चंद्रपाल वाल्मीकि, देव वार्ष्णेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!