Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

सेवा संकल्प अभियान में दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण।

दिव्यांग लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित करते विधायक।

एटा। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम हुआ। सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान पात्र दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी समेत विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। उपकरण पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। विधायक ने कहा कि उपकरण दिव्यांगजनों को दैनिक कार्यों में सुविधा देने के साथ आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होंगे।
मोटराइज्ड ट्राई साइकिल पाने वाले लाभार्थियों से हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। अधिकारियों ने दिव्यांगजनों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रोहित कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी यश कुमार वर्मा सहित अधिकारी, कर्मचारी और लाभार्थी मौजूद रहे।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!