Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
BangladeshBreaking News

थानों में लगा वादी दिवस,

फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

एटा। मंगलवार को जिले के सभी थानों में वादी दिवस आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न मुकदमों से संबंधित वादियों को नोटिस भेजकर बुलाया गया और थाना प्रभारियों व विवेचकों ने उनकी समस्याएं सुनीं।

वादी दिवस के दौरान मुकदमों के संबंध में वादियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। थाना प्रभारियों ने संबंधित विवेचकों को मामलों की विवेचना में तेजी लाते हुए मुकदमों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश पर प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को वादी दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सभी थाना प्रभारी और विवेचक मौजूद रहे।

Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!