33.82 लाख रुपये से बनेगा लोहचा-कोंडरा मार्ग,

विधायक संजीव दिवाकर ने 330 मीटर सड़क का किया शिलान्यास।
जलेसर/एटा। लोहचा से कोंडरा मार्ग तक 330 मीटर लंबी सड़क का शिलान्यास विधायक संजीव दिवाकर ने किया। सड़क निर्माण पर 33 लाख 82 हजार रुपये खर्च होने की जानकारी दी गई है। विधायक ने कहा कि सड़क का निर्माण करीब दो माह में पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने अपने कार्यकाल में जलेसर विधानसभा क्षेत्र में एक हजार से अधिक सड़कों का निर्माण कराए जाने की बात कही। विधायक ने क्षेत्र में औद्योगिक इकाई स्थापित कराने के प्रयास की भी जानकारी दी और कहा कि उत्तर प्रदेश में उद्योगों के विस्तार पर काम हो रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम में रमेश पाल सिंह रामू, रामजीलाल राजपूत, सीरियस गौतम, हरि सिंह बघेल, सुंदर सिंह कुशवाहा, श्यामवीर सिंह सिसोदिया, नवनीत दीक्षित और हरवीर सिंह सिसोदिया समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सड़क निर्माण का शिलान्यास करते विधायक संजीव दिवाकर।





