ब्रेकिंग न्यूज़
खबर के बाद जागा अभियंत्रण विभाग, निराला नगर में गड्ढों की मरम्मत शुरू

अधिशासी अभियंता नजमी मुजफ्फर ने दिखाई तत्परता, स्थानीय लोगों ने जताया संतोष
निराला नगर क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बड़े-बड़े गड्ढों को लेकर खबर सामने आने के बाद नगर निगम के अभियंत्रण विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी। शुक्रवार को अधिशासी अभियंता नजमी मुजफ्फर के निर्देशन में अभियंत्रण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर बने गहरे गड्ढों की मरम्मत कराई।



बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मरम्मत कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की और अभियंत्रण विभाग की तत्परता की सराहना की।




क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि शिकायत और खबर के बाद कम से कम अभियंत्रण विभाग ने समस्या को गंभीरता से लिया और तत्काल काम शुरू कराया। हालांकि सफाई और नाला सफाई से जुड़ी समस्याएं अभी भी जस की तस बनी हुई हैं।


