Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

धान, मक्का और बाजरा खरीद की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा,

क्रय केंद्रों पर कांटे, नमी मापक यंत्र और पर्याप्त बारदाना रखने के निर्देश।

एटा। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी अरविंद सिंह की अध्यक्षता में धान, मक्का और बाजरा खरीद की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य और मानकों के अनुरूप किसानों से खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि किसानों को उपज का निर्धारित मूल्य समय से मिले और खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे। सभी क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे, नमी मापक यंत्र और पर्याप्त बारदाना उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए। किसानों की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने तथा खरीद केंद्रों की नियमित निगरानी करने को भी कहा गया।
बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व चंद्र प्रकाश पाठक, एडीएम प्रशासन संगम लाल, क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी सुभाष चंद्र समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

खरीद व्यवस्था की समीक्षा करते डीएम अरविंद सिंह।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!