Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलने पर धनंजय का सम्मान,

लोधी अधिकारी कर्मचारी महासंघ और लायंस क्लब ने किया स्वागत।

कासगंज/एटा। लोधी अधिकारी कर्मचारी महासंघ और लायंस क्लब की ओर से बिलराम गेट पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब अध्यक्ष एवं लोधी अधिकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री विजय राजपूत ने की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किए गए धनंजय प्रताप सिंह लोधी का पदाधिकारियों ने स्वागत किया। विजय राजपूत ने कहा कि शिक्षक शिक्षा के साथ संस्कार और व्यवहार का ज्ञान देकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हैं। संजीव मराठा ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करता है। समारोह में मानवेंद्र यादव, शिशुपाल सिंह, जितेंद्र सिंह राजपूत, रिंकू लोधी, शशांक, अजय राजपूत, राकेश लोधी, पूजा वर्मा, अंजली यादव, यशिका राजपूत, पार्थिक राजपूत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!