Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा,

रंगोली, पेंटिंग, भाषण, निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लिया हिस्सा।

अवागढ़/एटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प माह के तहत जनता इंटर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर रंगोली, पेंटिंग, भाषण, निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य राकेश बाबू यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। प्रश्नोत्तरी का संचालन विवेक कुमार दुबे, भाषण व निबंध प्रतियोगिता रणवीर कुमार सिंह परमार तथा रंगोली-पेंटिंग प्रतियोगिता मुराही शर्मा के निर्देशन में हुई। सुधीर उपाध्याय, राम प्रकाश आर्य, मेहरबान, अजय कुमार, आलोक अमौरिया, अरविंद, डॉ. एसएन यादव और पुष्पेंद्र शर्मा मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!