गाली गलौज कर तमंचे से फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

निधौली कलां पुलिस ने नाडर रोड से दबोचा, 315 बोर का तमंचा और खोखा कारतूस बरामद।
एटा। थाना निधौली कलां पुलिस ने गालीगलौज और तमंचे से फायर करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम नाडर निवासी इसराइल ने 20 सितंबर को थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि 19 सितंबर को गांव निवासी रुपकिशोर उर्फ पप्पू ने उसके साथ गालीगलौज की और घर पर पहुंचकर तमंचे से फायर किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय के पर्यवेक्षण में निधौली कलां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी रुपकिशोर उर्फ पप्पू को नाडर रोड स्थित निर्माणाधीन मकान के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 46 वर्ष बताई गई है।




